छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अभिनेता नीतिश भारद्वाज की मुलाकात, बस्तर कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी स्मृतियां भेंट कीं।

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति और बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक अभिनेता नीतिश भारद्वाज को भेंट की। बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button