छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पढ़ने वाले बच्चों की आंखों पर खास ध्यान, 1498 छात्रों की हुई नेत्र जांच

रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एनएचएआई और नेशनल हाईवे इन्फ्रा ट्रस्ट की ओर से स्कूलों में नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य राजमार्ग के आसपास रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर देखभाल करना रहा।

तरपोंगी, भोजपुरी और मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास स्थित शासकीय विद्यालयों में लगाए गए इन शिविरों में कुल 1498 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की दृष्टि का गहन परीक्षण किया। जांच के दौरान 102 विद्यार्थियों में आंखों से जुड़ी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें जल्द ही निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

रायपुर परियोजना निदेशक दिग्विजय सिंह ने कहा कि एनएचएआई केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि राजमार्गों के आसपास बसे समुदायों के स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के लिए भी लगातार काम कर रहा है। स्कूलों में आयोजित यह नेत्र जांच शिविर उसी दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button