छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

तालाब के पास अवैध शराब की बिक्री, 30 पौवा के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंधी मुक्तिधाम तालाब के पास अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर दबिश देकर एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो सफेद प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर ग्राहकों का इंतज़ार कर रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा (प्लेन रोमियो ब्रांड) बरामद की गई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का है, जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर आंकी गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 2400 रुपये तथा बिक्री की नगद रकम 120 रुपये मिली। कुल जुमला कीमत 2520 रुपये बताई गई है।

बरामद शराब और नकदी को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button