छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कैबिनेट का बड़ा फैसला: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रु प्रति क्विंटल धान का भुगतान

रायपुर। मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के अष्टम सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक का सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित में रहा। सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त देने का निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों को दी जाएगी।

राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सबसे अधिक है। पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पहले होने वाले इस भुगतान के बाद कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button