छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोरबा में 25 लाख के सामुदायिक भवन की नींव, कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को बड़ी सौगात

रायपुर। लखन लाल देवांगन ने रविवार को कोरबा में चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज के लिए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। डीडीएम नहर मार्ग पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह भवन जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत राशि से तैयार होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि समाज की पूर्व मांग को ध्यान में रखते हुए इस भवन की घोषणा की गई थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समाजों की जरूरतों के अनुसार सामुदायिक भवन, मंच, डोम शेड और बाउंड्री वॉल जैसे विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में ट्रिपल इंजन सरकार के तहत 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है, जिनका क्रियान्वयन तेज गति से जारी है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। बड़े निर्माण कार्यों के साथ-साथ छोटे और आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवनों के निर्माण से समाजों को कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर सभापति नूतन ठाकुर, पार्षद मथुरा चंद्रा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, राम कुमार साहू, ईश्वर पटेल, योगेश्वर प्रसाद गुप्ता, डॉ. पीयूष गुरु गोस्वामी, राजेश गुप्ता, श्रीराम सेवक गुप्ता, मलिक राम गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रभा गुप्ता, डॉ. शुभम गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश नागरमल और विजय गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button