छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

खनन माफिया पर सरकार सख्त या सिर्फ दिखावा? रेत घोटाले पर फिर उठे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेत खनन को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। कई जिलों में अवैध खनन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी हो रही है।

सरकार ने हाल ही में सख्त कार्रवाई का दावा करते हुए कई ट्रैक्टर और डंपर जब्त किए हैं, लेकिन विपक्ष का कहना है कि यह “छोटी मछलियों” पर कार्रवाई है, जबकि बड़े माफिया अब भी खुलेआम सक्रिय हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह का अनियंत्रित खनन नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रामीण इलाकों में जलस्तर गिरने और खेती प्रभावित होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button