छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

19 बुजुर्गों को नई रोशनी की ओर कदम: रायगढ़ से एम्स रवाना, मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन की पहल तेज

रायपुर। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले के 19 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रायगढ़ से रायपुर स्थित एम्स भेजा गया। यह पहल बुजुर्गों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से 22 जनवरी को कौहाकुण्डा स्थित आशा निकेतन वृद्धाश्रम में विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में सियान गुड़ी जतन केंद्र, आशा निकेतन वृद्धाश्रम और लैलूंगा के आर्य विद्या सभा वृद्धाश्रम सहित आसपास क्षेत्रों के बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विस्तृत जांच के बाद 19 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाओं और पूरी देखरेख के साथ रायपुर एम्स के लिए रवाना किया गया। उनके साथ 11 केयरटेकर और नोडल अधिकारी भी मौजूद हैं, ताकि पूरी उपचार प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

यह पहल “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे बुजुर्गों को फिर से साफ दृष्टि मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button