Jio का 10th Anniversary धमाका! ₹1,499 में 4G फोन, 6 महीने का रिचार्ज फ्री

Jio ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर फीचर फोन यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के इस ऑफर में ग्राहक सिर्फ ₹1,499 में JioBharat 4G फोन खरीद सकते हैं और इसके साथ उन्हें 6 महीने का रिचार्ज भी फ्री मिलेगा। यानी फोन खरीदने के बाद अगले छह महीनों तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
ऑफर के तहत हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। Jio ने इस ऑफर को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है, जो अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और 4G नेटवर्क पर शिफ्ट होना चाहते हैं।
कंपनी के मुताबिक, 2G फोन यूजर्स आमतौर पर करीब ₹199 प्रति महीने का रिचार्ज कराते हैं। छह महीने में यह खर्च लगभग ₹1,200 बैठता है। ऐसे में ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज मिलने पर 2G से 4G में अपग्रेड करने की अतिरिक्त लागत करीब ₹299 रह जाती है। हालांकि, ग्राहक को फोन खरीदते समय पूरे ₹1,499 का भुगतान करना होगा।
JioBharat 4G फोन में तेज इंटरनेट के साथ मनोरंजन और डिजिटल पेमेंट की सुविधाएं भी मिलती हैं। यूजर्स JioTV पर 500 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकते हैं। इसके अलावा JioHotstar पर क्रिकेट, फिल्में और अन्य मनोरंजन कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है। फोन में म्यूजिक और JioPay के जरिए UPI पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है।
फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 2000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का यह ऑफर JioBharat के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है।

