रायपुर में वेटलिफ्टिंग का दमदार मुकाबला: 71KG वर्ग में मिजोरम के सिल्वन ने मारी बाज़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान में सीनियर पुरुष वेटलिफ्टिंग (71 किलोग्राम वर्ग) मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मिजोरम के Silvan Beihrothatlo ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए कुल 281 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।
कर्नाटक के Manjunath Marati ने भी कड़ी टक्कर देते हुए 270 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। उनकी तकनीक और संतुलन ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया।
वहीं अरुणाचल प्रदेश के Tayar Ronik ने 255 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा झारखंड, असम और केरल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धा को और कड़ा बना दिया।
यह आयोजन देश में पहली बार हो रहा है, जो आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की खेल संस्कृति को एक साथ लाने का काम कर रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बड़ा अवसर देती हैं।




