छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मल्लखंभ के दम पर चमका अंबिकापुर, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दिखा पारंपरिक खेलों का दम

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरगुजा जिले के गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इस पारंपरिक भारतीय खेल में खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत संतुलन, ताकत और लचीलापन का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

भारत की प्राचीन खेल विरासत मल्लखंभ को इस आयोजन में डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे आयोजन का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।

मल्लखंभ के तहत बालक-बालिका टीम चैंपियनशिप (पोल और रोप), पिरामिड स्पर्धाएं, साथ ही पुरुष और महिला वर्ग में पोल, रोप, पिरामिड और हैंगिंग मल्लखंभ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। टीम इवेंट में अधिकतम 6 खिलाड़ियों की भागीदारी तय की गई है।

गांधी स्टेडियम में देशभर से आए खिलाड़ियों ने पोल और रस्सी पर आकर्षक करतब दिखाकर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का मकसद जनजातीय क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button