44 डिग्री का कहर या प्रशासन की नाकामी? अहमदाबाद बना आग का गोला

गुजरात के अहमदाबाद में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 27 अप्रैल को यहां तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। India Meteorological Department के अनुसार, शहर में लगातार दूसरे दिन 44 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज हुआ, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह अप्रैल के सबसे गर्म दिनों में से एक बन गया है। रात का तापमान भी 28.4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शहर के कई हिस्सों जैसे वटवा, थलतेज और गोटा को हीट हॉटस्पॉट बताया गया है। वहीं एनजीओ द्वारा पानी और छाछ वितरण किया जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह पर्याप्त है?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संकट बढ़ सकता है।



