ब्रिटिश रक्षा मंत्री के विमान पर रूस का ‘सीक्रेट अटैक’? आसमान में मचा हड़कंप

ब्रिटेन और रूस के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली को ले जा रहे RAF विमान का GPS सिग्नल रूस के पास पहुंचते ही जाम हो गया। विमान एस्टोनिया से लौट रहा था और उसे वैकल्पिक नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ा। ब्रिटिश रक्षा सूत्रों ने इसे बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक रूस पिछले कुछ वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तकनीकों का आक्रामक इस्तेमाल कर रहा है। इस घटना ने नाटो देशों में चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे नागरिक विमानों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है। ब्रिटेन ने कहा कि यह सिर्फ सैन्य नहीं बल्कि वैश्विक हवाई सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती है। इससे पहले भी कई यूरोपीय नेताओं के विमानों को GPS जामिंग का सामना करना पड़ा था। रूस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पश्चिमी देशों ने इसे यूक्रेन युद्ध से जुड़ी नई रणनीति बताया है। इस घटना के बाद नाटो देशों में इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


