देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

Iran US Conflict: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘ईरान के पास सिर्फ 21% मिसाइलें बचीं’, संपत्तियां होंगी फ्रीज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है। एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल (NBC News) को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि महीनों से जारी अमेरिकी और इजरायली हमलों के कारण ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म होने की कगार पर है। ट्रंप के मुताबिक, “ईरान के पास अब उसकी कुल मिसाइलों और ड्रोनों का केवल 21 से 22 फीसदी हिस्सा ही सुरक्षित बचा है”। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान के पास अब लंबे समय तक युद्ध लड़ने की क्षमता नहीं रह गई है।

इसी बीच, अमेरिका ने ईरान को एक और बड़ा आर्थिक झटका देने की तैयारी कर ली है। युद्ध के दौरान ईरान द्वारा बहरीन और कुवैत जैसे खाड़ी देशों पर दागी गई मिसाइलों से जो भारी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई अब ईरान के पैसों से की जाएगी। अमेरिका ने दुनिया भर के बैंकों में फ्रीज (जब्त) पड़ी ईरान की लगभग 100 अरब डॉलर की संपत्तियों का इस्तेमाल खाड़ी देशों के नुकसान के मुआवजे के रूप में करने का प्लान बनाया है। अमेरिकी प्रशासन ने खाड़ी देशों से नुकसान का पूरा ब्यौरा मांगा है। अमेरिका के इस कड़े कदम से ईरान पूरी तरह बौखला गया है और उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button