छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कांकेर की बेटी महेश्वरी ने रचा इतिहास, टॉप-10 में जगह बनाकर हासिल की दो लाख की प्रोत्साहन राशि

उत्तर बस्तर कांकेर जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राज्य शासन द्वारा उन्हें विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया गया। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महेश्वरी को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत एक लाख रुपये तथा स्कूटी अनुदान के लिए अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

श्रम विभाग के अनुसार, चारामा विकासखंड के ग्राम कानापोड़ निवासी महेश्वरी कोर्राम की माता अनिता कोर्राम भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। इसी पात्रता के आधार पर छात्रा को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना का लाभ दिया गया।

महेश्वरी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता, मंडल सचिव गिरीश रामटेके सहित श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button