छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सूरजपुर की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, खेलो इंडिया सेंटर से रायपुर खेल अकादमी तक का सफर तय

रायपुर। खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में प्रदेश के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। सूरजपुर जिले के खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा की एक प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ी का चयन आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली इस खिलाड़ी ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर कलेक्टर रेना जमील ने खिलाड़ी को फुटबॉल भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां खेलों में नई पहचान बना रही हैं और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया सेंटरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ी के चयन से जिले में खुशी का माहौल है और अधिकारियों, प्रशिक्षकों व अभिभावकों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button