किम जोंग उन का महा-विस्फोट: उत्तर कोरिया ने टेस्ट की घातक ‘हाइपरसोनिक’ मिसाइल, दहल उठा अमेरिका!

तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर अपनी सनक से पूरी दुनिया में दहशत फैला दी है और अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देशों की रातों की नींद हराम कर दी है।
उत्तर कोरिया ने एक बेहद खतरनाक और नई तकनीक वाली हाइपरसोनिक वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। उत्तर कोरियाई मीडिया और रक्षा विशेषज्ञों का दावा है कि यह नया हथियार हवा में ही दुश्मन के किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर पलक झपकते ही तबाही मचा सकता है। प्योंगयांग ने साफ कर दिया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम अब ‘अपरिवर्तनीय’ है और वह अमेरिका के किसी भी प्रतिबंध के आगे नहीं झुकेगा। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और उसके सहयोगी देश पहले से ही मध्य-पूर्व संकट में उलझे हुए हैं।
किम जोंग उन का यह शक्ति प्रदर्शन अमेरिका के लिए सीधी और खुली चुनौती है। उत्तर कोरिया का यह आक्रामक रुख यह साबित करता है कि पश्चिमी देशों की पाबंदियां अब पूरी तरह बेअसर और नाकाम साबित हो चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें—:




