eu-fines-google-462-million-dollars-data-location-breach

टेक जगत में भूचाल! यूरोपीय संघ ने गूगल पर ठोका 462 मिलियन डॉलर का तगड़ा जुर्माना!

टेक दिग्गजों की मनमानी और आम लोगों की प्राइवेसी पर डाका डालने वाली हरकतों पर यूरोप ने अब तक का सबसे करारा प्रहार किया है।

यूरोपीय संघ (EU) के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (DPC) ने टेक दिग्गज गूगल (Google) पर यूजर डेटा और लोकेशन ट्रैकिंग उल्लंघन के गंभीर आरोपों में 462 मिलियन डॉलर (लगभग 3800 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है। आयरलैंड स्थित नियामक ने अपनी रिपोर्ट में उजागर किया कि गूगल चुपके से यूजर्स की लोकेशन और पर्सनल डेटा को ट्रैक कर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था। टेक जगत के इतिहास में इस जुर्माने ने अन्य सिलिकॉन वैली कंपनियों के भी पसीने छुड़ा दिए हैं। यूरोपीय संघ का यह आक्रामक रुख साफ संदेश देता है कि प्राइवेसी से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी टेक कंपनियों की ‘डिजिटल दादागिरी’ को रोकने के लिए यूरोपीय संघ का यह चाबुक एक मिसाल है। यह कार्रवाई साबित करती है कि चाहे कंपनी कितनी भी बड़ी क्यों न हो, वह कानून और नागरिक अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।

ये खबर भी पढ़ें—:

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply