देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

कलयुगी नर्स पत्नी की खौफनाक साजिश: छत से गिराने पर भी पति नहीं मरा, तो ड्रिप में ठूस दिया टॉयलेट क्लीनर!

तेलंगाना के निजामाबाद से एक ऐसा खौफनाक वाकया सामने आया है जिसने मेडिकल पेशे और पवित्र रिश्ते दोनों को कलंकित कर दिया है। यहाँ संध्या नाम की एक शातिर नर्स ने अपने आशिक अनिल के साथ मिलकर अपने ही पति प्रशांत को रास्ते से हटाने का बेहद खौफनाक और घिनौना प्लान बनाया। पहले तो साज़िश के तहत प्रशांत को जमकर शराब पिलाई गई और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। किस्मत अच्छी थी कि प्रशांत इस जानलेवा हमले में बच गया, लेकिन उसकी हड्डियाँ टूट गईं। इसके बाद जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।

जख्मी प्रशांत को इलाज के लिए जब अस्पताल से घर लाया गया, तो उसकी कलयुगी पत्नी संध्या ने अपनी मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल कत्ल के हथियार के रूप में किया। उसने बेहद शातिर तरीके से प्रशांत के हाथ में लगे मेडिकल कैनुला (ड्रिप लाइन) के जरिए सीधे उसकी रगों में टॉयलेट क्लीनर एसिड और एनेस्थीसिया का जानलेवा इंजेक्शन ठोक दिया। तेजाब खून में मिलते ही प्रशांत का शरीर अंदर से बुरी तरह जलने लगा और उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का भंडाफोड़ तब हुआ जब मृतक की माँ को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस हैवान पत्नी, उसके आशिक और मददगार को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे ठूस दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button