छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

धान की सीधी बुआई में खरपतवार से रहें सतर्क, 50% तक घट सकता है उत्पादन

रायगढ़ जिले के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की सीधी बुआई के बाद शुरुआती 40 दिनों तक खेत को खरपतवार मुक्त रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय पर खरपतवार नियंत्रण नहीं किया गया तो धान की उपज में 50 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इसके लिए बुआई के 20 और 40 दिन बाद हाथ से निंदाई, पैडी वीडर या अनुशंसित खरपतवारनाशी का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

उर्वरक प्रबंधन के तहत प्रति एकड़ अधिकतम दो बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी और आधी बोरी पोटाश का उपयोग करने की अनुशंसा की गई है। डीएपी और पोटाश की पूरी मात्रा बुआई या रोपाई से पहले डालें, जबकि यूरिया की पहली खुराक 30 से 35 दिन और दूसरी 60 से 70 दिन बाद दें। साथ ही, हरी खाद और नील हरित काई के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से खेती संबंधी किसी भी तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि अनुसंधान केंद्र, कृषि महाविद्यालय या कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button