देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

जयशंकर की कड़क चेतावनी से झुका ईरान! जंग के बीच भारत का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ शुरू, नई दिल्ली के तेवर देख सहमे तेहरान और तेल अवीव!

जब दुनिया के महाशक्तियां युद्ध के मैदान में एक-दूसरे का खून बहाने पर आमादा हैं, तब भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मध्य पूर्व के देशों को अपनी औकात और भारत की ताकत का अहसास करा दिया है। पिछले 24 घंटों में पश्चिम एशिया के युद्ध क्षेत्र से आई खबरों के मुताबिक, विदेश मंत्री जयशंकर ने सीधे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची को फोन घुमाकर बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि समंदर में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी जहाजों तथा नाविकों को निशाना बनाने की हिमाकत कतई न की जाए। भारत का यह आक्रामक रुख तब सामने आया जब सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि इस मध्य पूर्व संघर्ष में अब तक 16 भारतीयों की जान जा चुकी है और 75 घायल हुए हैं।

जयशंकर ने साफ लफ्जों में तेहरान को बता दिया है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के साथ रत्ती भर भी समझौता नहीं करेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस युद्ध में इजराइल और अमेरिका एक तरफ हैं और ईरान दूसरी तरफ, लेकिन दोनों ही धड़े भारत के सामने नतमस्तक हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी भारत के साथ लगातार संपर्क में हैं और भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का वादा कर रहे हैं। भारत ने लाल सागर और अरब सागर में अपने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स (युद्धपोत) तैनात कर दिए हैं, जो किसी भी उपद्रवी ड्रोन या मिसाइल को हवा में ही ध्वस्त करने की पूरी क्षमता रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button