मुंगेली में विकास कार्यों पर डिप्टी सीएम साव सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अरुण साव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को लगातार योजनाओं की समीक्षा करने और मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें—:




