अमेरिका के मुंह पर करारा तमाचा! शांति समझौते को ठेंगा दिखाकर इजराइल ने फिर बरसाए बम, क्या स्वाहा होगा मिडिल ईस्ट?

अमेरिका द्वारा बनाए गए शांति समझौते को इजराइल ने एक ही झटके में कचरे के डिब्बे में फेंक दिया है। दक्षिण लेबनान की धरती फिर से इजराइली लड़ाकू विमानों की भीषण बमबारी से दहल उठी है। इजराइल ने अरब सलीम और नबातीह अल-फौका जैसे इलाकों पर मिसाइलों की ऐसी बारिश की, जिसमें पत्रकारों और आम नागरिकों समेत दर्जनों लोग लहूलुहान हो गए। हद तो तब हो गई जब इजराइली मंत्रियों ने खुलेआम गाजा से फलस्तीनियों को बेदखल करने के जहरीले बयान देकर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को खुली चुनौती दे डाली। इजराइली सेना के इस बेलगाम और आक्रामक रुख ने पूरे मध्य पूर्व को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है। अमेरिका की लाचारी और इजराइल की इस जिद ने यह साफ कर दिया है कि अब इस इलाके में कूटनीति के सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। अगर इस बेलगाम जंग को तुरंत नहीं रोका गया, तो बारूद की यह लपटें बहुत जल्द पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेंगी।




