iran-us-war-strait-of-hormuz-crisis-2026

समंदर में तीसरे विश्वयुद्ध का शंखनाद! ईरान के खतरनाक प्लान से थर-थर कांप रहा अमेरिका, क्या हो गया तबाही का आगाज?

मिडिल ईस्ट के मुहाने पर महाविनाश की ऐसी पटकथा लिखी जा चुकी है, जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। फारस की खाड़ी और होर्मुज की जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच सीधी खूनी भिड़ंत शुरू हो चुकी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खुलेआम ऐलान कर दिया है कि वे अमेरिका से जुड़े तेल टैंकरों और युद्धपोतों को सीधा निशाना बना रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, ईरान अब होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर एक नया ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करने जा रहा है, जहाँ बिना इजाजत घुसने वाले किसी भी जहाज को ईरान अपनी ब्लैकलिस्ट में डालकर तबाह कर देगा। दूसरी तरफ अमेरिका ने भी अपनी पूरी नौसैनिक ताकत झोंकते हुए 90 से अधिक जहाजों को मोड़कर ईरान की आर्थिक घेराबंदी सख्त कर दी है। दोनों देशों के बीच मिसाइलों और ड्रोन के तीखे हमलों ने यह साफ कर दिया है कि बातचीत का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। अगर जल्द ही यह भड़कीली आग शांत नहीं हुई, तो वैश्विक तेल आपूर्ति ठप हो जाएगी और दुनिया एक ऐसे तीसरे विश्वयुद्ध के गर्त में धकेल दी जाएगी जहाँ से वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply