देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
धीरेंद्र शास्त्री के फरमान को बीजेपी नेताओं ने ही कचरे के डिब्बे में फेंका, कहा- दुर्गा पूजा में तो मछली खाएंगे ही!

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गा पूजा में शाकाहार अपनाने की सलाह को पश्चिम बंगाल बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य समेत कई नेताओं ने खुलकर कहा कि बंगाली दुर्गा पूजा में अपनी परंपरा के अनुसार मछली और मांस खाएंगे। धर्म और क्षेत्रीय परंपराओं के इस सीधे टकराव ने दक्षिणपंथी राजनीति की अंदरूनी दरारें उजागर कर दी हैं। एक तरफ जहां हिंदी पट्टी के बाबा अपनी शर्तों पर सनातन का पाठ पढ़ाना चाहते हैं, वहीं बंगाल के बीजेपी नेता चुनावी जमीन बचाने के लिए अपनी ही विचारधारा के धर्मगुरुओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं। क्या बाबाओं की भाषा अब राजनीतिक दलों पर भारी पड़ने लगी है या यह सिर्फ चुनावी अस्तित्व को बचाने का एक और दोहरा पैंतरा है?



