IPS के बेटे पर बेल्ट-कड़े से कातिलाना हमला, रसूखदारों ने कहा—”तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या उखाड़ लेगा?”

अंबिकापुर में कानून का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसका सबसे खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक आईपीएस अफसर के बेटे को सरेराह बेल्ट और लोहे के कड़े से इस कदर पीटा गया कि देखने वालों की रूह कांप गई। दबंगों की सीनाजोरी इतनी बढ़ चुकी है कि उन्होंने सरेआम पुलिस तंत्र की औकात पर सवाल खड़ा कर दिया।
अंबिकापुर में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष के रिश्तेदार और आईपीएस के बेटे पर जिस बेरहमी से हमला किया गया, वह सीधे-सीधे पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती है। हमलावरों ने मारपीट के दौरान सरेआम चिल्ला-चिल्लाकर कहा—”तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?” यह सिर्फ एक मारपीट की घटना नहीं है, बल्कि अपराधियों के उस बुलंद हौसले का सबूत है जो यह मान बैठे हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह पंगु हो चुकी है। बीच सड़क पर खून से लथपथ अफसर का बेटा पड़ा रहा और गुंडे धौंस जमाते रहे। जनता अब पूछ रही है कि जब खाकीधारी अफसरों के अपने बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या?
छत्तीसगढ़ की चरमराती कानून व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि गुंडों में अब पुलिस का रत्ती भर भी डर नहीं बचा। अगर प्रशासन इन सिरफिरे दबंगों पर बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो आम नागरिक का इस लचर सिस्टम से भरोसा पूरी तरह उठना तय है।




