देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
ट्रंप का $5000 का मास्टरस्ट्रोक या लोकतंत्र की सीधी बोली? चुनाव जीतने के लिए अब अमेरिकी जनता को सीधे कैश बांटने का लालीपॉप!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बम फोड़ा है जिसने पूरे अमेरिका की सियासत में भूचाल ला दिया है। मिडटर्म चुनावों में बाजी पलटने के लिए ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी को संसद में बहुमत मिलता है, तो हर बालिग अमेरिकी के खाते में सीधे 5,000 डॉलर ठोंके जाएंगे। विश्लेषक इसे वोट खरीदने का सबसे नंगा और खतरनाक खेल बता रहे हैं।
1 ट्रिलियन डॉलर (अमेरिकी जीडीपी का 3%) से ज्यादा का यह चुनावी दांव अमेरिका की अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार खड़ा है। विपक्ष इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला और जनता को घूस देने का नंगा खेल करार दे रहा है। सवाल यह है कि क्या ट्रंप जीत के लिए अमेरिकी खजाने को पूरी तरह नीलाम करने पर उतारू हो गए हैं?




