देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
इज़राइल का नया सच आया सामने! सेना के अंदर से फूटा बगावत का बम, गाज़ा शांति वार्ता खुद तबाह करने का बड़ा खुलासा

तेल अवीव की छतों पर 3 साल तक छुपकर रिकॉर्ड की गई एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट्री ने इज़राइल के खूनी युद्ध के पीछे का सबसे घिनौना सच दुनिया के सामने उघाड़ कर रख दिया है। इज़राइली सेना और खुफिया तंत्र के ही कुछ जांबाज़ों ने बेनकाब होकर यह कबूल कर लिया है कि उन्हें शांति समझौतों को जानबूझकर नाकाम करने के आदेश दिए गए थे।
इस डॉक्यूमेंट्री ने बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के उन सारे दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं जिनमें वो खुद को पीड़ित बताते थे। खुद इज़राइली सैन्य अफ़सरों का कहना है कि युद्ध रोकने के हर प्रयास को अंदर से ही पंगु बना दिया गया ताकि गाज़ा की तबाही का खेल कभी खत्म न हो। यह खुलासा इज़राइल के मुंह पर वो तमाचा है जिसकी गूंज से पूरी दुनिया सन्न है।



