‘9/11’ की बरसी पर आतंकवाद पर फिर बरसे पीएम मोदी: पश्चिमी दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार

11 सितंबर 2001 के अमेरिकी आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा और आक्रामक संदेश दिया है। आतंकी हमलों में अपनी जान गंवाने वाले मासूमों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ इस महाजंग में सबसे आगे खड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के कई देशों की उस मानसिकता पर करारा प्रहार किया जो ‘अच्छे आतंकवाद’ और ‘बुरे आतंकवाद’ में फर्क करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में दोहराया कि आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत निर्दोष जिंदगियों को निगल लिया है और इसके खिलाफ पूरे विश्व का एकजुट और बिना किसी शर्त के खड़ा होना अनिवार्य है। भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है, ऐसे में 9/11 की बरसी पर पीएम मोदी का यह बयान उन देशों के मुंह पर तमाचा है जो आज भी आतंकवाद को संरक्षण देने वाले मुल्कों के साथ नरमी बरतते हैं।
आतंकवाद को किसी भी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साफ कर दिया है कि आतंकवाद से समझौता करने का दौर खत्म हो चुका है और भारत हर उस ताकत को कुचलने के लिए तैयार है जो वैश्विक शांति को निशाना बनाती है।




