छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर OP चौधरी की बड़ी तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का अभियान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने चलेगा। इसे लेकर वित्त मंत्री OP चौधरी ने वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों और तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में ‘कहानी सेवा की’ थीम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनभागीदारी और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। OP चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और समर्पण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना दायित्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसी यात्रा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों और सेवा कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से समाज के सामने लाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा कार्यों, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके जरिए लोगों को सेवा और समर्पण की भावना से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button