‘केसीआर बिहार से तेलंगाना लूटने आए थे’, रेवंत रेड्डी के बयान से भड़का सियासी तूफान!

राजनीतिक मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर और उनके परिवार पर ऐसा तीखा और विवादित हमला बोला है जिसने पूरे देश के सियासी गलियारों में आग लगा दी है। रेड्डी ने भरी सभा में कहा कि ‘केसीआर का परिवार बिहार से तेलंगाना की दौलत लूटने आया था’।
ज़मीन विवाद और 22A के तहत हुए कथित ज़मीन घोटालों को लेकर विधानसभा में मचे घमासान के बीच सीएम रेड्डी ने यह नफरती और आक्रामक बयान देकर क्षेत्रीय विवाद का नया बवंडर खड़ा कर दिया है। बीआरएस (BRS) नेताओं और बिहार के स्वाभिमान को सीधे निशाने पर लेते हुए रेवंत रेड्डी ने न सिर्फ पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े, बल्कि एक पूरे राज्य की पहचान को इस राजनीतिक गंदगी में घसीट लिया।
सियासत जब विकास के मुद्दों से भटक कर व्यक्तिगत लांछन और प्रांतीय नफरत पर उतर आए, तो इसे लोकतंत्र की सबसे शर्मनाक तस्वीर ही कहा जाएगा। इस घटिया जुबानी जंग का खामियाजा कौन भुगतेगा?



