देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला! पंजाब में बीजेपी नेता पर फेंके गए अंडे और टमाटर

पंजाब की धरती पर आज एक बार फिर राजनीतिक हिंसा का खौफनाक मंज़र देखने को मिला, जब बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री के काफिले पर उग्र प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने धावा बोल दिया। काफिले पर अचानक अंडे और टमाटर बरसाए गए, जिससे सुरक्षा घेरा पूरी तरह से चरमरा गया।
सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावरों में से कुछ को पकड़ा। बीजेपी का सीधा आरोप है कि इस हमले के पीछे राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं का हाथ है। इस हिंसक घटना के बाद से पंजाब में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।




