स्टारडम का घमंड चकनाचूर! 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए करीना Kapoor की ‘दायरा’ के परखच्चे, क्या खत्म हो गया खान-कपूर का दौर?

बॉलीवुड के फर्जी स्टारडम और सैकड़ों करोड़ के बड़े बजट वाले घमंड पर ‘हनुमान अंश’ नाम की एक छोटी सी फिल्म ने ऐसा जोरदार तमाचा जड़ा है, जिसकी गूंज पूरे बांद्रा से लेकर मन्नत तक सुनाई दे रही है! नीम करौली बाबा पर बनी मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ‘दायरा’ को बेहद करारी शिकस्त दे दी है।
बिना किसी बड़े प्रमोशन, बिना किसी सो-कॉल्ड ‘सुपरस्टार’ और बिना किसी अश्लील आइटम नंबर के उतरी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि भारत की जनता अब बॉलीवुड के घिसे-पिटे स्टार सिस्टम का जनाजा निकालने के लिए तैयार बैठी है। जहां करीना कपूर की ‘दायरा’ सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने के लिए गिड़गिड़ा रही है, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ रुपये का विशाल आंकड़ा पार करके नया इतिहास रच दिया है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल एक फिल्म की जीत नहीं है, बल्कि यह बॉलीवुड के उन अहंकारी फिल्म मेकर्स के गाल पर लाल थप्पड़ है जो करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाकर बकवास कंटेंट परोसते हैं।



