छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक का जिन्न: परीक्षा से ठीक पहले वायरल हुआ पर्चा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में जेनेटिक्स विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से महज 6 घंटे पहले सोशल मीडिया पर लीक होने की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है।

सुबह से ही छात्रों और छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों का सीधा आरोप है कि परीक्षा तंत्र में मौजूद दीमकों ने पैसों के खातिर ईमानदार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है, लेकिन छात्र संगठन परीक्षा को रद्द कर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। राज्य में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की साख पर कड़े सवाल लगा दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button