बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड हसीनाओं को लिया आड़े हाथ: ‘पहले दिन का कलेक्शन नहीं, उससे बड़ा तो इनका लवाजमा है!’

अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली गदर फेम अभिनेत्री अमीषा पटेल ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री की खोखली शान-शौकत और दिखावे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आज एक्ट्रेस-स्टार्स के नखरों और उनके साथ घूमने वाले लंबे-चौड़े दल-बल (Entourage) पर जमकर निशाना साधा है।

अमीषा ने कड़े शब्दों में उजागर किया कि आजकल की एक्ट्रेसेस का अपना कोई वजूद हो या न हो, लेकिन सेट पर उनके साथ बॉडीगार्ड, मेकअप मैन, हेयरस्टाइलिस्ट और असिस्टेंट्स की पूरी फौज चलती है। इनका एक-एक दिन का खर्चा प्रोड्यूसर्स की जेब खाली कर देता है। अमीषा ने तंज कसते हुए कहा कि फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन उतना नहीं होता, जितना खर्चा ये हसीनाएं अपने साथ घूम रहे गिरोह पर करवा देती हैं। प्रोड्यूसर्स का खून चूसने वाली इस लग्जरी और ‘स्टार एटीट्यूड’ के कारण पूरी इंडस्ट्री गर्त में जा रही है।

हवाबाज़ी के दम पर टिके आज के सो-कॉल्ड स्टार्स की पोल खोलकर अमीषा ने ये साबित कर दिया कि बॉलीवुड का खोखलापन अब जगज़ाहिर हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button