देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका ने जारी किया ईरान खाली करने का फरमान

पश्चिम एशिया में जारी भयानक तनाव और हूती मिसाइल हमलों के बीच वॉशिंगटन से एक बेहद खतरनाक और सनसनीखेज फरमान जारी हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों को तुंरत देश छोड़ने और किसी भी हाल में वहां न जाने का सख्त अल्टीमेटम दे दिया है। रियाद पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों और पूरे क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कगार पर पहुंचते ही अमेरिकी आभासी दूतावास ने यह आपातकालीन चेतावनियां दागी हैं। पेंटागन और तेहरान के बीच सीधे सैन्य टकराव का खतरा अब चरम पर पहुंच गया है। किसी भी क्षण पूरे क्षेत्र में बारूद का भयानक विस्फोट हो सकता है, जिससे दुनिया भर के शेयर और तेल बाजार दहल उठे हैं।



