बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

“सलमान खान ने शर्ट उतारकर दिखाया पेट, पैपराजी और ट्रोल्स पर निकाला भड़ास”

21 सितंबर की दोपहर से सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक बेहद आक्रामक और तीखा रूप तहलका मचाए हुए है। पैपराजी के गलत एंगल से अभिनेत्रियों की तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रिप/बॉडी-शेमिंग कैप्शन के साथ पोस्ट करने पर सलमान बुरी तरह भड़क गए हैं।

बिग बॉस के मंच से सलमान ने बिना किसी लाग-लपेट के पैपराजी और ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो लोग अपनी मर्यादा भूलकर गाड़ियों से उतरती और बैठती अभिनेत्रियों के गलत शॉट्स लेते हैं, उन्हें अपनी मां-बहनों के ऐसे शॉट्स सोशल मीडिया पर डालने चाहिए। गुस्से की हद तो तब पार हुई जब भाईजान ने मंच पर ही अपनी शर्ट उतारकर अपना पेट दिखाया और कहा कि अब जिसको जो ट्रोल करना है करके दिखाए।

सलमान के इस रुख पर बॉलीवुड से वरुण धवन और नेहा धूपिया जैसे सितारों ने उनका समर्थन किया है, वहीं दूसरी ओर बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘पाखंडी’ करार दे दिया है। सोफिया का दावा है कि सलमान खुद शो में महिलाओं के शरीर और चेहरे पर कमेंट करते रहे हैं।

इस तीखे विवाद ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया को दो खेमों में बांट दिया है, जहां एक तरफ पैपराजी के एथिक्स पर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ सलमान की आक्रामकता की चर्चा जोरों पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button