‘महाराज’ बोलने पर भड़का विवाद, सिंधिया का पुराना वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

केंद्रीय मंत्री और क्रिकेट प्रशासक ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा आग की तरह फैल गया है। मध्य प्रदेश लीग के एक मैच के दौरान स्पोर्ट्स एंकर द्वारा सिंधिया को ‘महाराज’ और उनके बेटे को ‘युवराज’ कहने का यह वीडियो उस समय वायरल हुआ है, जब हाल ही में गुना में एक वोटर द्वारा सड़क मांगने पर सिंधिया के आक्रामक रवैये की आलोचना हो रही थी। यूजर्स और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का अपमान करार देते हुए सिंधिया पर ‘सत्ता और राजशाही के अहंकार’ में डूबने का आरोप लगाया है। 1971 में ही प्रिवी पर्स और राजशाही उपाधियों के खात्मे का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर सिंधिया को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
क्रिकेट के मंच का इस्तेमाल अपनी सामंती मानसिकता चमकाने के लिए करने का आरोप झेल रहे नेताओं को अब जनता करारा जवाब दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सिंधिया की फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।



