छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गुंडगर्दी या राजनीतिक बौखलाहट? भूपेश बघेल के काफिले पर खूनी हमला, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां!

चुनावी जंग अब सड़कों पर खूनी रूप ले चुकी है! असम के समागुड़ी में नागांव उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि चुनावी हार के डर से बौखलाए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल की गाड़ी को घेरकर ‘गो बैक’ के नारे लगाए और जमकर काले झंडे लहराए।

देखते ही देखते माहौल इतना हिंसक हो गया कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बेकाबू उपद्रवियों ने भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पत्थरों और कांच की बोतलों की बरसात कर दी, जिससे कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। मुंह पर गमछा बांधकर आए इन गुंडों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी नहीं बख्शा और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

इलाके में भारी तनाव और पुलिस पर भी पथराव होता देख सीआरपीएफ (CRPF) की टीम को मोर्चा संभालना पड़ा। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने उग्र भीड़ पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया और 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह सीधा-सीधा कायरतापूर्ण हमला था और प्रशासन की नाकामी के कारण दिग्गज नेताओं की जान खतरे में पड़ी। 6 अक्टूबर को होने वाले मतदान से ठीक पहले हुई इस खूनी झड़प ने पूरे असम के सियासी पारे को उबाल पर ला दिया है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button