तरनतारन मुठभेड़: गोलियों से थर्राया पंजाब, मोस्ट वांटेड क्रिमिनल ढेर!

पंजाब की धरती पर खौफ का दूसरा नाम बन चुका मोस्ट वांटेड अपराधी यह भूल गया था कि पंजाब पुलिस का इकबाल आज भी कायम है। बाथ गांव के पास हुई भीषण मुठभेड़ में खाकी ने गोलियों का जवाब गोलियों से देकर अपराधी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी कश्मीर सिंह उर्फ ‘पुंगी’ अपने साथी के साथ बाथ गांव के पास छिपा हुआ है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने इलाके को घेरा, तो बैकफुट पर आए बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस की टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए मोर्चा संभाला और करारा जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी में कश्मीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गोलियों का शिकार होकर सलाखों के पीछे पहुंच गया। मौके से जिगाना जैसी घातक विदेशी पिस्टल और 0.30 बोर के हथियार बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि राज्य में अब गैंगस्टरों और बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं बची है।
ये खबर भी पढ़ें—:


