कनाडा की हेकड़ी गुम, पीएम कार्नी बोले- “भारत के बिना हमारा गुजारा नहीं!”

भारत से पंगा लेकर अपनी अर्थव्यवस्था गर्त में धकेल चुके कनाडा को आखिरकार अक्ल आ ही गई। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया है कि कनाडा भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को फिर से मजबूत करने और फ्री ट्रेड डील (FTA) को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बेताब है।
डोनाल्ड ट्रम्प की आक्रामक आर्थिक नीतियों के चलते जब कनाडा का अमेरिका पर से भरोसा उठने लगा, तो उसे समझ आया कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के बिना उसका काम नहीं चलने वाला। कनाडा अब अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत की शरण में आने को मजबूर हो गया है। जो देश कल तक भारत-विरोधी तत्वों को पनाह देकर अकड़ दिखा रहा था, आज वही भारत से व्यापार की भीख मांग रहा है।
यह भारत के प्रधानमंत्री और कूटनीति की वो ताकत है जिसने विरोधी देशों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया है। भारत ने साफ कर दिया है कि व्यापार और दोस्ती सिर्फ भारत की शर्तों पर और राष्ट्रीय सुरक्षा से बिना किसी समझौते के ही होगी।
ये खबर भी पढ़ें—:




