वाशिंगटन में शी जिनपिंग की ट्रम्प से भिड़ंत, AI और ट्रेड पर आर-पार की जंग!

अमेरिका और चीन के बीच की दुश्मनी अब सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि तकनीक और अर्थव्यवस्था की सीधी जंग में बदल चुकी है। अमेरिका के वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने जा रही महा-बैठक से पहले दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुँच गया है।
भले ही इस समिट को बड़े भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा हो, लेकिन इसके पीछे असली लड़ाई ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) पर वर्चस्व स्थापित करने की है। चीन अब अमेरिका की शर्तों को मानने के मूड में नहीं है और ट्रम्प प्रशासन चीन की टेक कंपनियों पर शिकंजा कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा। शी जिनपिंग इस बार अपनी दिग्गज कंपनियों (CEOs) को साथ न लाकर यह साफ संदेश दे चुके हैं कि चीन अमेरिका के सामने झुकने वाला नहीं है।
यह दो महाशक्तियों का मुकाबला है, जहाँ अमेरिका अपनी बादशाहत बचाने के लिए आक्रामक दांव खेल रहा है और चीन हर मोर्चे पर चुनौती देने की गुस्ताखी कर रहा है। नतीजा चाहे जो हो, इस जंग से वैश्विक टेक मार्केट में भारी उथल-पुथल तय है।
ये खबर भी पढ़ें—:


