सीक्रेट मुलाकात से हड़कंप! UNGA में ट्रम्प और ईरानी प्रतिनिधिमंडल की क्या पकी खिचड़ी?

पश्चिम एशिया में भीषण युद्ध के बीच न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के गलियारों से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के कूटनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के खास दूतों और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच एक ‘अत्यंत गोपनीय’ बैठक संपन्न हुई है।
युद्ध के मुहाने पर खड़े दोनों देशों के बीच यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब ट्रम्प लगातार ईरान पर दबाव बनाने के दावे कर रहे हैं। ट्रम्प ने खुद इस मुलाकात को “बहुत अच्छी” करार देकर यह संकेत दे दिया है कि पर्दे के पीछे कोई बड़ी डील पक रही है। हालाँकि, विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका अपने आक्रामक रुख से हटने वाला नहीं है और अगर ईरान ने शांति का रास्ता नहीं चुना, तो उस पर अब तक की सबसे बड़ी गाज गिरनी तय है।
वैश्विक राजनीति का नया नियम यही है—बातचीत टेबल पर होगी, लेकिन दबाव हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। अमेरिका-ईरान की इस बैठक ने साफ कर दिया है कि मध्य पूर्व का भविष्य अब सिर्फ कुछ गिने-चुने फैसलों पर टिका है।
ये खबर भी पढ़ें—:



