UN के नक्शे पर भारत का तमाचा! कश्मीर-लद्दाख पर टेढ़ी नजर रखी तो खैर नहीं, MEA की खुली चेतावनी!

संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक नए नक्शे को लेकर भारत ने अब तक का सबसे आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है, जिससे वैश्विक कूटनीति में भूचाल आ गया है।
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ शब्दों में दुनिया को चेतावनी दी है कि अगर UN के प्रस्तावित विश्व मानचित्र में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के आधिकारिक नक्शे के मुताबिक नहीं दिखाया गया, तो भारत इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत ने दो दिन पहले ही अफ्रीका के सही आकार को दिखाने वाले UN प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया था, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि कोई भारत की सीमाओं से छेड़छाड़ करे। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि गलत या भ्रामक चित्रण करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।
यह विवाद वैश्विक स्तर पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिशों के खिलाफ नई दिल्ली के आक्रामक और सख्त तेवरों को दिखाता है कि अब भारत अपनी सीमाओं पर किसी भी वैश्विक दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।
ये खबर भी पढ़े—:


