देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

महाराष्ट्र की सड़कों पर छात्रों का महा-तांडव! राहुल गांधी के तेवर आक्रामक—’सिस्टम खोखला हो चुका है, अब गूंज उठेगी!’

महाराष्ट्र की सड़कों पर आज हजारों छात्रों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है, जिसने राज्य की एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार की नींद उड़ा दी है।

भारत की जर्जर और धांधली से भरी परीक्षा प्रणाली के खिलाफ छात्रों ने पुणे और अन्य शहरों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘नौकरी दो, जनता बचाओ’ के गगनभेदी नारों के साथ मोर्चा खोल दिया है। इस विवाद की आग में घी डालते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा और बेहद तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने हुंकार भरते हुए कहा कि भ्रष्ट तंत्र ने देश के युवाओं का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है। अगर बीजेपी सरकार ने तुरंत छात्रों की जायज मांगें नहीं मानीं, तो यह ‘छात्रों की गूंज’ इस बहरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों को लेकर छात्रों का यह उग्र रूप और उस पर विपक्ष की यह आक्रामक घेराबंदी महाराष्ट्र के आगामी राजनीतिक समीकरणों को झकझोर कर रख देने वाली है।

ये खबर भी पढ़े—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button