छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, ओपी चौधरी ने टीम को दी बधाई

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह सफलता केवल एक मुकाबले की जीत नहीं है, बल्कि देश की बेटियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और मजबूत संकल्प का परिणाम है। टीम ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन से देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश को अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय महिला टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button