कांग्रेस में ‘सुसाइडल’ कलह: पंजाब में बघेल का गेमओवर, क्या पायलट रोक पाएंगे बगावत की आंधी?

कांग्रेस के भीतर की अंदरूनी लड़ाई अब एक डरावने सस्पेंस थ्रिलर में बदल चुकी है। पार्टी खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने से बाज नहीं आ रही। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर तख्तापलट हुआ है, और इस बार सीधे बलि चढ़े हैं पार्टी के दिग्गज नेता भूपेश बघेल।
पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी से उबारने के लिए भेजे गए भूपेश बघेल की खुद ही विदाई हो गई है। बंद कमरों से शुरू हुई नेताओं की बगावत अब सड़कों पर आ गई है और बघेल का ‘रेस्क्यू मिशन’ पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गुटों की भयानक लड़ाई ने कांग्रेस की जड़ें खोखली कर दी हैं।
अब आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल के लिए सचिन पायलट को पंजाब की कमान सौंपी है, लेकिन क्या वे इस भड़कती ज्वाला को शांत कर पाएंगे? एक के बाद एक राज्य हार रही कांग्रेस अगर इसी तरह अपनी अंदरूनी सियासत और ईगो की लड़ाई में उलझी रही, तो पंजाब में उसका सूपड़ा साफ होना तय है। पायलट के लिए यह ताज कांटों से भरा हुआ है।
ये खबर भी पढ़े—:




