छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर में गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, PMAY-U 2.0 में 100 आवास मंजूर

रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 100 नए किफायती आवासों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में दो एएचपी यानी भागीदारी में किफायती आवास परियोजनाओं को केंद्र सरकार की केन्द्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) से मंजूरी मिली है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 5 करोड़ 56 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

बांसटाल स्वीपर कॉलोनी स्लम के पुनर्वास के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 40 आवास बनाए जाएंगे। इसमें केंद्रांश के रूप में 60 लाख रुपए, राज्यांश के रूप में 93 लाख रुपए और हितग्राही अंशदान के रूप में 58 लाख रुपए की राशि शामिल होगी।

इसी तरह अमलीडीह में कमजोर आय वर्ग के लाभार्थियों के लिए 3 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से 60 आवासों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में केंद्रांश 90 लाख रुपए, राज्यांश 60 लाख रुपए और हितग्राही अंशदान के रूप में 1 करोड़ 95 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति तिथि से 36 माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवासों का आबंटन पारदर्शी प्रक्रिया से करने पर जोर दिया गया है। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल या निचले तलों पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button