रूस ने फिर दी नाटो को विनाशकारी चेतावनी! क्या कालिनिनग्राद की नाकेबंदी बनेगी तीसरे विश्वयुद्ध का कारण?

पुतिन के तेवर एक बार फिर लाल हो चुके हैं और इस बार निशाने पर सीधे नाटो (NATO) देश हैं। रूस ने नाटो को खुली और सीधी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर उसके रणनीतिक एन्क्लेव ‘कालिनिनग्राद’ का संपर्क रूस से काटा गया, तो यह ‘सीधी सैन्य भिड़ंत’ की शुरुआत होगी।
यूरोप की सीमा पर तनाव अपने सबसे खतरनाक स्तर पर पहुँच चुका है। यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी हथियारों की मदद से भड़के रूस ने साफ कर दिया है कि उसकी रेड लाइन लांघने का मतलब यूरोप के लिए तबाही होगा। पोलैंड और बाल्टिक देशों की सैन्य हरकतों से भड़के मॉस्को ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा, भले ही इसके लिए नाटो से सीधा मुकाबला ही क्यों न करना पड़े।
रूस की इस आक्रामक धमकी ने यह साफ कर दिया है कि यूरोप का बारूद ढेर पर बैठा ढांचा अब किसी भी क्षण एक चिंगारी से विस्फोटित हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें —:




