देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच बैकडोर वार्ता! अमेरिका और ईरान का गुपचुप दांव, क्या थमेगा खूनी खेल?

महीनों से जारी विध्वंसक जंग और बारूद की गंध के बीच मिडिल ईस्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। अमेरिका और ईरान के शीर्ष अधिकारियों ने मध्यस्थों के जरिए एक-दूसरे से गुपचुप बातचीत शुरू कर दी है।

कतर और अन्य देशों की बिचौलिया भूमिका के बीच सात दिन के युद्धविराम के संशोधित प्रस्ताव पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ सार्वजनिक तौर पर तेहरान और वॉशिंगटन एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की धमकियां दे रहे हैं, वहीं पर्दे के पीछे युद्ध समाप्ति के लिए रास्ते तलाशे जा रहे हैं। वैश्विक तेल की कीमतों में आ रहे भूचाल और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद अमेरिका अब इस संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता खोज रहा है।

आग और बारूद की भट्टी में झुलस रहे मिडिल ईस्ट को इस गुपचुप कूटनीति से शांति मिलती है या यह महज एक नया राजनीतिक पैंतरा साबित होता है, यह आने वाले कुछ घंटे तय करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button