ट्रंप की 100% टैरिफ सनक के आगे झुका अमेरिका: भारतीय दवाओं को मिली स्पेशल छूट, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत!

अमेरिका के कड़े तेवरों और 100% भारी-भरकम टैरिफ के खौफ के बीच वैश्विक बाजार में जो हड़कंप मचा था, उस पर भारत ने अपनी वैश्विक स्थिति और मजबूत कूटनीति के दम पर करारा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 100% फार्मा टैरिफ प्लान के लागू होने के साथ ही भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत दे दी गई है।
अमेरिकी प्रशासन ने भारत और 19 अन्य देशों से आने वाली स्पेशल दवाओं को शून्य शुल्क (Zero Duty) की श्रेणी में डाल दिया है। दुनिया जानती है कि जेनेरिक और क्रिटिकल लाइफ-सेविंग मेडिसिन के मामले में भारत ‘ग्लोबल फार्मेसी’ है। अमेरिका को अच्छी तरह अहसास हो चुका है कि अगर भारतीय दवाओं पर मनमाना टैक्स ठोका गया, तो खुद अमेरिकी जनता इलाज के लिए तरस जाएगी। ट्रंप प्रशासन की यह नरमी साबित करती है कि भारत के बिना वैश्विक अर्थव्यवस्था और हेल्थकेयर ढांचा खड़ा नहीं रह सकता। यह भारत के मजबूत पक्ष और वैश्विक दबदबे की सीधी मुहर है।
अमेरिकी धमकियों को दरकिनार कर भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात देश के सामर्थ्य की आती है, तो महाशक्तियाँ भी झुकने पर मजबूर हो जाती हैं।



